*#Metronewz:19/02/2026: गुरुवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *फ्रांस का AI Impact Summit में बड़ा ऐलान ! मैक्रों ने भारतीय छात्रों के लिए खोले द्वार, दिया बड़ा उपहार।* *तालिबान का नया कानून ; हड्डी न टूटे तो मारपीट जायज'-महिलाओं के अधिकारों पर बडा हमला।* *इंडिया AI इम्पैक्ट समिट
*#Metronewz:19/02/2026: गुरुवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *फ्रांस का AI Impact Summit में बड़ा ऐलान ! मैक्रों ने भारतीय छात्रों के लिए खोले द्वार, दिया बड़ा उपहार।* *तालिबान का नया कानून ; हड्डी न टूटे तो मारपीट जायज'-महिलाओं के अधिकारों पर बडा हमला।* *इंडिया AI इम्पैक्ट समिट

*#Metronewz:19/02/2026: गुरुवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*फ्रांस का AI Impact Summit में बड़ा ऐलान ! मैक्रों ने भारतीय छात्रों के लिए खोले द्वार, दिया बड़ा उपहार।*
*तालिबान का नया कानून ; हड्डी न टूटे तो मारपीट जायज’-महिलाओं के अधिकारों पर बडा हमला।*
*इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में आज PM मोदी स्पीच देंगे:इसमें 20+ देशों के प्रमुख, 500 से ज्यादा AI लीडर शामिल होंगे।*
*रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका।*
*गूगल भारत-अमेरिका के बीच बिछाएगी समुद्री केबल, तीन करोड़ डॉलर के AI साइंस चैलेंज की घोषणा।*
*US: ‘डिएगो गार्सिया द्वीप पर नियंत्रण न खोएं’, ट्रंप ने ब्रिटेन को किया आगाह; व्हाइट हाउस की ईरान पर दो टूक।*
*अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार।*
*भारत ने बंद नहीं किया रूसी तेल खरीदना, अमेरिका के दावे पर रूस ने दिया जवाब; शांति और ऊर्जा पर जोर।*
*बारामती विमान हादसा: जय पवार बोले- आसानी से नष्ट नहीं होते ब्लैक बॉक्स, जनता को पूरी सच्चाई जानने का अधिकार।*
*असम: गोगोई से विवाद के बाद बोराह का इस्तीफा, भाजपा में जाने को लेकर सियासी अटकलें तेज।*
*राहुल गांधी भारत की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक व्यक्ति’, रिजिजू के आरोपों से गरमाई राजनीति।*
*मायावती का बड़ा एलान, यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, दिल्ली में बंगला अलॉटमेंट पर भी दी सफाई।*
*मोहन भागवत का हिंदू परिवारों से कम से कम तीन बच्चे पैदा करने का आह्वान, बोले- किसी से खतरा नहीं, लेकिन सतर्कता जरूरी।*
*उत्तर भारत में मौसम लेगा यू-टर्न, पंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी1 में समय से पहले बढ़ी गर्मी।*
*बांग्लादेश को सभी धर्मों के लिए बनाएंगे सुरक्षित’, प्रधानमंत्री तारिक का देश के नाम पहला बड़ा संदेश।*
*मथुरा में बड़ा हादसा: पानी की टंकी से टकराकर गोवर्धन ड्रेन में गिरी कार, तीन भाइयों समेत 4 की मौत।*
*घूसखोर पंडत’ के बाद ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल, संभल में जोरदार विरोध-प्रदर्शन*
*हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद इटली के बैंक ने अडानी समूह से जुड़े दो लोगों के खातों की जांच की, संदिग्ध लेनदेन: एफटी।*
*यूट्यूब की सर्विस अचानक से भारत समेत कई देशों में ठप, करोड़ों यूजर्स परेशान।*
*IND vs NED: भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की; फील्डिंग की कमजोरी फिर उजागर; शिवम दुबे चमके।*
*रणजी ट्रॉफी: बंगाल को हराकर जम्मू-कश्मीर पहली बार फाइनल में, शमी के 9 विकेट पर भारी पड़ी आकिब की घातक गेंदबाजी।*
*साहिबजादा फरहान के शतक से पाकिस्तान सुपर आठ में, 102 रनों से जीता मैच।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में आज पीएम मोदी स्पीच देंगे, इसमें 20+ देशों के प्रमुख, 500 से ज्यादा AI लीडर शामिल होंगे।*
*2_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का बृहस्पतिवार सुबह 9:40 बजे उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी सुबह 9:15 बजे सम्मेलन में शामिल होने आए 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों व शासन प्रमुखों का स्वागत करेंगे।*
*3_ इंदिरा ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र को तानाशाही में बदला। मणिशंकर अय्यर फिर बोले- मैं गांधियन-राजीवियन हूं।*
*4_ तीन करोड़ डॉलर के ‘AI साइंस चैलेंज’ का ऐलान।भारत-अमेरिका के बीच Google बिछाएगी समुद्री केबल।*
*5_ गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, पहले चीनी रोबोट, फिर ड्रोन को अपना बताया; कांग्रेस बोली- सरकार ने देश की इमेज खराब की।*
*6_ DGCA का सुझाव- हंगामा करने वाले यात्रियों पर बैन लगाएं, विमान में स्मोकिंग करने, शराब पीने और इमरजेंसी गेट खोलने पर भी सख्त एक्शन लें।*
*7_ असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में राज्य भाजपा इकाई को जीत की हैट्रिक के लिए संघ ने सलाह दी है। संघ ने घुसपैठ-जनसांख्यिकीय बदलाव ठीक पर विकास पर करने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है।*
*8_ राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव, 10 राज्यों में खाली हो रहीं सीटें, BJP का पलड़ा भारी।*
*9_ ममता सरकार बोली- ED केंद्र का हथियार, एजेंसी ने कहा- हमें बंगाल में धमकाया; SC बोला- हम तय करेंगे कौन हथियार और किसे धमकाया गया।*
*10_ रोहित पवार ने एविएशन मिनिस्टर को हटाने की मांग की, बोले- नायडू VSR के मालिकों के करीबी, अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में कंपनी को बचा रहे।*
*11_ बारामती विमान हादसा: जय पवार बोले- आसानी से नष्ट नहीं होते ब्लैक बॉक्स, जनता को पूरी सच्चाई जानने का अधिकार।*
*12_ राजस्थान- ट्रेनों के AC कोच में बिक रही शराब, लंच-डिनर की तरह एडवांस ऑर्डर, सीट पर सप्लाई, कैमरे में बेनकाब हुए चेहरे।*
*13_ सीकर सफाईकर्मी पिता की चिंता देख पूरा शहर बना परिवार, दो बेटियों के कन्यादान की जिम्मेदारी ली, भव्य शादी के लिए 5 हजार कार्ड बांटे, अयोध्या से बुलाए महंत।*
*14_ पंजाबी NRI दूल्हे की शादी में नोटों की बारिश, दावा- दूल्हा-दुल्हन पर ₹8 करोड़ उड़ाए गए; DJ वाला बोला- डॉलर समेत ₹3 लाख उठाए*
*15_ चांद के दर्शन के बाद रमजान की शुरुआत हो गई है। जामा मस्जिद , बाजारों में रौनकें बढ़ गई हैं।*
*16_ अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार।*
*17_ भारत ने बंद नहीं किया रूसी तेल खरीदना, अमेरिका के दावे पर रूस ने दिया जवाब; शांति और ऊर्जा पर जोर।*
*18_ ‘बांग्लादेश को सभी धर्मों के लिए बनाएंगे सुरक्षित’, प्रधानमंत्री तारिक का देश के नाम पहला बड़ा संदेश।*
*19_ वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय से 65 से 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं। इस दौरान घरेलू तेल कंपनियों ने ग्राहकों को महंगा पेट्रोल और डीजल बेचकर भारी मुनाफा कमाया है। तीन प्रमुख सरकारी कंपनियों को चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में 23,743 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जो एक साल पहले की समान अवधि के 10,545 करोड़ रुपये की तुलना में दोगुना से भी ज्यादा है।*
*20_ उत्तर-पश्चिम भारत में बिगड़ा मौसम, पहाड़ों पर हिमपात-मैदान में बारिश; अगले दो दिनों तक बरसात के आसार।*
*21_ पाकिस्तान टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; साहिबजादा फरहान का शतक, उस्मान तारिक को 4 विकेट।*
*22_ भारत ने लगातार चौथा मैच जीता, नीदरलैंड को 17 रन से हराया; दुबे की वर्ल्डकप में पहली फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*भारत में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ (AI Impact Summit 2026) की सर्वोत्तम बातें और मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:*
*ग्लोबल साउथ का नेतृत्व: यह वैश्विक दक्षिण (Global South) में आयोजित पहला और सबसे बड़ा एआई सम्मेलन है, जिसमें 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।*
*समावेशी विकास (Inclusivity): सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ (सबके कल्याण के लिए एआई) है, ताकि इसका लाभ केवल कुछ लोगों तक सीमित न रहकर समाज के हर वर्ग तक पहुँचे।*
*सात चक्र (Seven Chakras) और तीन सूत्र: सम्मेलन की रूपरेखा ‘पीपल, प्लेनेट और प्रोग्रेस’ के तीन सूत्रों और सात चक्रों पर आधारित है, जो स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और शासन जैसे क्षेत्रों में एआई के उपयोग को बढ़ावा देते हैं।*
*एआई इम्पैक्ट एक्सपो: भारत मंडपम में 70,000 वर्ग मीटर में फैला एक विशाल एक्सपो आयोजित किया गया है, जहाँ 300 से अधिक प्रदर्शक कृषि, स्वास्थ्य और रक्षा (जैसे भारतीय सेना के स्वदेशी एआई सिस्टम) में अपने एआई समाधान दिखा रहे हैं।*
*सामाजिक सशक्तिकरण (Social Empowerment): इसमें ‘AI by HER’ जैसे विशेष सत्रों के माध्यम से एआई क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व पर ज़ोर दिया गया है।*
*स्वदेशी नवाचार: सम्मेलन में भारत के अपने ‘सॉवरेन लार्ज लैंग्वेज मॉडल’ (Sovereign LLM) और स्थानीय व्यवसायों के लिए एआई समाधानों की चर्चा प्रमुख है।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ गरजे मिग-29के, एलसीए तेजस और पी-8आई टोही विमान; राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय बेड़े की सलामी ली।*
*2_ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, भारतीय नौसेना इस क्षेत्र में समुद्र से आने वाले खतरों और चुनौतियों से बचाव के लिए एक भरोसेमंद साधन के रूप में तैनात है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि इंडियन नेवी दुनिया भर की नेवी के साथ सद्भावना बढ़ाने और विश्वास, भरोसे और दोस्ती के पुल बनाने में अहम भूमिका निभाती है।*
*3_ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मायापुर स्थित इस्कॉन मुख्यालय का दौरा किया। गृह मंत्री शाह सुबह कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां उनका स्वागत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने किया।*
*4_ सुंदर पिचाई ने PM मोदी से मुलाकात की, AI समिट में शामिल होंगे गूगल CEO, मोदी बोले-2030 तक $400 बिलियन का होगा आईटी सेक्टर।*
*5_ राज्यसभा की 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव, इनमें 25 सीटें विपक्ष, एनडीए की 12; पवार, सिंघवी का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा*
*6_ रिजिजू बोले- राहुल देश की सुरक्षा के लिए खतरा, उनके नक्सलियों से रिश्ते; संसद में उनका बर्ताव बचकाना, ऐसा अपोजिशन लीडर इतिहास में नहीं देखा।*
*7_ सेना की युद्धक तैयारी को बेहतर बनाएगा एआई; हथियार बनेंगे स्मार्ट, बढ़ेगी सटीकता।*
*8_ एआई की मदद से सेनाएं अपनी युद्धक तैयारी को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रही हैं। एआई की मदद से अब मशीनें पहले ही बता देंगी कि कौन सा सिस्टम कब खराब हो सकता है, किस हिस्से में दिक्कत आने वाली है और कहां संसाधन पहले से भेजने होंगे।*
*9_ गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, पहले चीनी रोबोट, फिर कोरियन ड्रोन को अपना बताया; राहुल बोले- इवेंट पीआर तमाशा बना।*
*10_ कांग्रेस सांसद गोगोई बोले- CM हिमंता असम के जिन्ना, नेताओं को ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ देना बंद करें, जो भी भाजपा में गया, वह गैरजरूरी हुआ*
*11_ महाराष्ट्र में मुस्लिमों के 5% आरक्षण का आदेश रद्द, 2014 में कांग्रेस अध्यादेश लाई थी, पास न होने से 10 सालों से इनवैलिड; कोर्ट भी लगा चुकी रोक।*
*12_ ‘फ्लॉप रहीं ममता बनर्जी, जनता को अब विकास करने वाली सरकार चाहिए’, TMC पर शाहनवाज हुसैन हमलावर।*
*13_ भाजपा ने कर्नाटक में जमीन घोटाला होने का दावा किया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि करोड़ों रुपये के सरकारी प्लॉट निजी संपत्ति में बदलकर गांधी परिवार को दे दिए गए हैं।*
*14_ ‘कानून का राज खत्म हो रहा, साक्ष्य से छेड़छाड़…’, ममता सरकार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में ED का विस्फोटक हलफनामा।*
*15_ किसानों को मुआवजा, ओलंपिक रेडी सिटी और हॉकी स्टेडियम की सौगात;गुजरात सरकार का बजट पेश।*
*16_ लोकसभा चुनाव से पहले जागता है INDIA अलायंस, नेता बदलने पर खुलकर बोले संजय राउत।*
*17_ दुनियाभर में यूट्यूब की सर्विस डेढ़ घंटे ठप रही, एप खोलने पर ‘समथिंग वेंट रॉन्ग’ का मैसेज दिखा, रिकमेंडेशन सिस्टम में खराबी आई।*
*18_आज भारत का आखिरी ग्रुप मैच नीदरलैंड से, सुपर-8 में पहुंच चुकी टीम इंडिया, अभिषेक शर्मा अब तक खाता भी नहीं खोल सके।*
*19_ साउथ अफ्रीका की लगातार चौथी जीत, UAE को 6 विकेट से हराया; ब्रेविस ने 36 रन बनाए, कॉर्बिन बॉश ने 3 लिए।*
*20_ टी-20 वर्ल्डकप- पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा, सलमान के बाद ख्वाजा नफी आउट, फरहान की फिफ्टी; नामीबिया के ब्रेसल को 2 विकेट।*
*21_ सेंसेक्स 283 अंक बढ़कर 83,734 पर बंद, निफ्टी भी 94 अंक चढ़ा, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में खरीदारी रही।*



