Delhi NCRKarnatkaटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्ममध्य प्रदेशयूपीराजस्थानराज्य
Trending

*#Metronewz:शनिवार:28/02/2026 की बड़ी खबरें * *#YOU_TOO_CAN_TOP* *राजस्थान के माउंट आबू, कामां और जहाजपुर का नाम बदला, CM भजनलाल ने विधानसभा में किया ऐलान* *चीफ इलेक्शन कमीश्नर बोले-तमिलनाडु में एक फेज में चुनाव होगा: इस पर आखिरी फैसला जल्द करेंगे, SIR के बाद राज्य में 5.67 करोड़ वोटर बचे*

*#Metronewz:शनिवार:28/02/2026 की बड़ी खबरें * *#YOU_TOO_CAN_TOP* *राजस्थान के माउंट आबू, कामां और जहाजपुर का नाम बदला, CM भजनलाल ने विधानसभा में किया ऐलान* *चीफ इलेक्शन कमीश्नर बोले-तमिलनाडु में एक फेज में चुनाव होगा: इस पर आखिरी फैसला जल्द करेंगे, SIR के बाद राज्य में 5.67 करोड़ वोटर बचे*

 

*#Metronewz:शनिवार:28/02/2026 की बड़ी खबरें * *#YOU_TOO_CAN_TOP*

*राजस्थान के माउंट आबू, कामां और जहाजपुर का नाम बदला, CM भजनलाल ने विधानसभा में किया ऐलान*

*चीफ इलेक्शन कमीश्नर बोले-तमिलनाडु में एक फेज में चुनाव होगा: इस पर आखिरी फैसला जल्द करेंगे, SIR के बाद राज्य में 5.67 करोड़ वोटर बचे*

*ओवैसी बोले- मोदी की विचारधारा में इजराइल के लिए प्यार: हमने हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बोला, आपको इजराइली आतंकवाद पर बोलना चाहिए था*

*PM बोले- 12 सालों में भारत ने अपनी ताकत पहचानी: विकसित देश हमारे साथ ट्रेड डील कर रहे; मिलेनियल्स के बाद Gen-Z कांग्रेस को सबक सिखाएगी*

*एयरफोर्स ने दिखाया ऑपरेशन-सिंदूर में कैसे पाकिस्तान की कमर तोड़ी: जगुआर-मिराज ने रनवे-हैंगर उड़ाया, भारत की पहली महिला फाइटर ने दिखाई डॉग फाइट*

*एक्साइज पॉलिसी मामला: निचली अदालत से राहत के बाद फिर घिरे केजरीवाल, CBI हाईकोर्ट पहुंची*

*Trump: ईरान से बातचीत का नहीं निकला नतीजा, ट्रंप ने पश्चिम एशिया युद्ध का खतरा स्वीकारा; क्यूबा पर भी बोले*

*PM मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे, सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन भी होगा*

*DRDO: दुश्मन के सभी हमलों को नाकाम करेगा VSHORADS मिसाइल सिस्टम; परीक्षण में उच्च गति के लक्ष्य को भेदा*

*ट्रंप का टैरिफ भी नहीं रोक पाया भारत की रफ्तार! इस तीमाही 7.8% की रही GDP ग्रोथ*

*अमेरिका ने PAK के अफगानिस्तान पर हमले का किया समर्थन*

*पीएम मोदी से मिले रश्मिका-विजय, रिसेप्शन का दिया न्योता… पीले सूट में आईं नजर*

*हिंदी के वर्चस्व पर उद्धव ठाकरे का तीखा प्रहार, बोले- भाजपा का लक्ष्य क्षेत्रीय भाषाओं का अस्तित्व मिटाना*

*पाक-अफगान जंग: 274 तालिबान लड़ाकों को मार गिराने का दावा, सैन्य ठिकाने भी तबाह*

*कोलकाता और दक्षिण बंगाल में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.5 रही तीव्रता; सड़कों पर निकले लोग*

*यूपी में सरकारी कर्मचारियों को होली का ‘गिफ्ट’, त्योहार से पहले खाते में आएगा वेतन, सीएम योगी ने की घोषणा*

*अफगानिस्तान-पाकिस्तान में छिंड़ी जंग, तालीबान का दावा- पाक के एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया*

*जेएनयू: प्रदर्शन के लिए गिरफ़्तार किए गए 14 छात्रों को ज़मानत, अदालत ने कहा- वे अपराधी नहीं*

*असम: हेट स्पीच मामले में गौहाटी हाईकोर्ट ने सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा को नोटिस जारी किया*

*मुर्मु की ‘प्रचंड’ उड़ान, राफेल और सुखाेई लड़ाकू विमानों में पहले ही उड़ चुकी हैं राष्ट्रपति*

*उच्चतम न्यायालय ने चुनाव आयोग के न्यायिक अधिकारियों के प्रशिक्षण पर तृणमूल कांग्रेस की आपत्ति खारिज की*

MP में तापमान 35°C+, राजस्थान में 37°C के करीब: दोनों राज्यों में फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी; उत्तराखंड के 6 शहरों में पारा माइनस 10°C से नीचे*

*इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें अब भी जिंदा*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..*

*1* पीएम बोले- 12 सालों में भारत ने अपनी ताकत पहचानी, विकसित देश हमारे साथ ट्रेड डील कर रहे; मिलेनियल्स के बाद Gen-Z कांग्रेस को सबक सिखाएगी

*2* नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल विरोध की राजनीति कर रही है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि खराब करने में लगी है।

*3* ‘न सिर्फ विदेशी मेहमानों के सामने अपने कपड़े उतारे, बल्कि अपनी सोच का दिवालियापन भी दिखाया’, कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

*4* पीएम मोदी आज राजस्थान और गुजरात के दौरे पर 16,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू करेंगे। इसके बाद वे गुजरात के साणंद में वे 22,500 करोड़ की लागत वाली देश की पहली बड़ी सेमीकंडक्टर असेंबली फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे

*5* पीएम मोदी राजस्थान के अजमेर पहुंचेंगे। यहां वे 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ये प्रोजेक्ट्स मुख्य रूप से शहरी विकास, स्वच्छ पेयजल, सड़क नेटवर्क, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं। इस अवसर पर वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

*6* रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ओडिशा के चांदीपुर तट से तीन ‘वेरी शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम’ का सफल उड़ान परीक्षण किया गया है। बता दें कि, ये परीक्षण ओडिशा के तट पर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से किए गए हैं

*7* देश में इन दिनों साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब ये जालसाज भारतीय रेलवे से जुड़े लोगों को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामलों में रेलवे पेंशन भोगियों को ठगने की कोशिश सामने आई है। इसे देखते हुए रेलवे ने पेंशनभोगियों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। रेलवे ने स्पष्ट किया, कोई भी अधिकारी फोन, व्हाट्सएप, एसएमएस या सोशल मीडिया के माध्यम से बैंक डिटेल, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगता।

*8* रेलवे ने पेंशनभोगियों को आगाह किया गया कि सेवा रिकॉर्ड या पीपीओ संशोधन के नाम पर भेजे गए किसी भी लिंक या संदेश पर भरोसा न करें। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी इस तरह की धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करें। रेलवे ने कहा है, किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तुरंत पुलिस की साइबर सेल और संबंधित प्रशासनिक कार्यालय को दें, ताकि समय रहते जरूरी कार्रवाई की जा सके।

*9* एक फेज में वोटिंग, ऑनलाइन नॉमिनेशन’: तमिलनाडु चुनाव में इस बार कई बड़े बदलाव; CEC ज्ञानेश कुमार ने दिए संकेत

*10* न्यायपालिका चैप्टर विवाद: NCERT ने जारी की एडवाइज़री; बैन की गई टेक्स्टबुक लौटाएं, ऑनलाइन पोस्ट करें डिलीट

*11* दिल्ली शराब नीति केस; केजरीवाल बोले- मोदी-शाह ने साजिश रची, अदालत के फैसले से दिल का बोझ उतरा; हम कट्टर ईमानदार

*12* ‘अखिलेश मुसलमान और राहुल हिन्दुओं को ईसाई बनाना चाह रहे’, प्रमोद कृष्णम बोले- पहले पार्टी के लिए थे समस्या, अब राष्ट्र की समस्या हैं नेता प्रतिपक्ष

*13* भारत की सीमाएं होंगी अभेद्य, लद्दाख में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग

*14* राजस्थान की राजनीति और प्रशासनिक इतिहास में शुक्रवार का दिन बन गया, जब मुख्यमंत्री भजनलाल ने विधानसभा में तीन ऐतिहासिक शहरों के नाम बदलने की घोषणा कर दी,अब माउंट आबू को अबूराज, कामां को कामवन और जहाजपुर को यज्ञपुर के नाम से जाना जाएगा

*15* बालोतरा में ट्रेलर से टकराई स्लीपर बस, 6 की मौत, दो सगे भाइयों के सिर धड़ से अलग हो गए, सीटों से नीचे लटके शव

*16* हरियाणा -पीएम मोदी की तुलना हिटलर से करने वाले प्रोफेसर पर गिरी गाज, यूनिवर्सिटी ने किया निलंबित

*17* शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की रोक, अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित; सरकारी वकील की दलील- वे बहुत ताकतवर, केस प्रभावित करेंगे

*18* तीसरी तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8% रही, ट्रम्प के 50% टैरिफ के बावजूद इकोनॉमी मजबूत; कुक-ड्राइवर की कमाई भी अब GDP में शामिल

*19* इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें कायम, श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा; भारत-वेस्टइंडीज मैच नॉकऑउट जैसा

*20* पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष में 300 की मौत, 500 घायल, ट्रम्प बोले- पाकिस्तान अच्छा प्रदर्शन कर रहा; PAK का दावा- उसके यहां आतंकी हमलों के पीछे भारत

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें:*

*1_ फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरने वाली मुर्मू पहली राष्ट्रपति, कॉकपिट से देश को मैसेज-वीर सैनिकों को गर्व के साथ धन्यवाद; जय हिंद, जय भारत।*

*2_ पोखरण में होने वाले मेगा युद्धाभ्यास वायु शक्ति-2026 से पहले भारतीय वायुसेना ने अपनी अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली सुदर्शन का आधिकारिक वीडियो जारी कर सामरिक क्षमता का बड़ा संदेश दिया है।*

*3_ प्रधानमंत्री मोदी कल आएंगे अजमेर, मिलेगी 16 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात।*

*4_ 90 के दशक जैसी आईटी क्रांति दोहराएगा भारत, NSE चीफ बोले- AI में दुनिया का सबसे बड़ा सर्विस हब बनेगा देश; युवा लीड करेंगे।*

*5_ कानूनी प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई’, केजरीवाल पर भाजपा का निशाना; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल।*

*6_ कोई नहीं कर सकता हमारे आदेश का उल्लंघन’, बंगाल एसआईआर पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी।*

*7_ द केरला स्टोरी-2 फिल्म की रिलीज पर केरल हाईकोर्ट ने 15 दिनों की रोक लगी दी है। जिसके बाद वायनाड पहुंची प्रियंका गांधी ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ कहा कि लोगों को अपनी बात कहने की अनुमति दी जानी चाहिए, लेकिन ऐसी चीजें बनाई जाएं जो लोगों के बीच खुशी और शांति, प्रेम और कल्याण को बढ़ावा दें।*

*8_ दिल्ली शराब नीति केस, केजरीवाल-सिसोदिया बरी, कोर्ट बोला- CBI ने साजिश रचने की कोशिश की; फैसले पर केजरीवाल रोते हुए बोले- जिंदगीभर ईमानदारी कमाई।*

*9_ AIADMK से निष्कासित पूर्व CM पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल, मुख्यमंत्री स्टालिन ने सदस्यता दिलाई, तीन बार तमिलनाडु के CM रह चुके।*

*10_ खाटू धाम गूंजायमान।*
*विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में चल रहे फाल्गुनी लक्खी मेले के छठे दिन भक्ति, विश्वास और परंपरा का अद्भुत संगम ।श्याम बाबा के दरबार में अब तक करीब साढ़े नो लाख से अधिक श्रद्धालु लगी हाजिरी। देश और विदेश के कोने कोने से पहुंचे भक्त।*

*11_पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग के हालात, पाक ने फिर एयरस्ट्राइक की, तालिबान बोला- इस्लामाबाद में मिलिट्री ठिकाने को निशाना बनाया*

*12_ बांग्लादेश में 5.4 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में महसूस किए गए तेज झटके।*

*13_ सेंसेक्स 961 अंक गिरकर 81,287 पर बंद, निफ्टी में 318 अंक टूटा, 25179 पर आया; रियल्टी और ऑटो शेयरों में बिकवाली।*

*14_ GDP अब 2011 के बजाय 2022 से नपेगी इकोनॉमी की सेहत; नौकरों, ड्राइवरों का डेटा भी जुड़ेगा।*

*15_ मध्यप्रदेश में तापमान 35°C+, राजस्थान में 37°C के करीब, दोनों राज्यों में फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी; उत्तराखंड के 6 शहरों में पारा माइनस 10°C से नीचे।*

*16_ बंगाल, एक साथ चार विधानसभाओं से शुरू होगी भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’, अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी।*

*17_ चौमूं हिंसा के बाद सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। उपद्रवियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, जिससे इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। प्रशासन ने अब तक 60 से अधिक अतिक्रमण हटाए हैं और 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।*

*कड़ी कार्रवाई के तहत:*

– *अतिक्रमण हटाना : प्रशासन ने अवैध निर्माणों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया है।*
– *गिरफ्तारी : 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 125 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।*
– *पुलिस बल तैनात : इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।*
– *अवैध बूचड़खाने : 20 अवैध बूचड़खानों को नोटिस जारी किया गया है और 4 अवैध निर्माणों को चिन्हित किया गया है।*

*18_ कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है। वे 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत में रहेंगे और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।*

*दौरे के मुख्य आकर्षण:*

– *व्यापार समझौता : भारत और कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत शुरू होने की संभावना है।*
– *ऊर्जा और तकनीक : स्वच्छ ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रक्षा जैसे क्षेत्रों में नई साझेदारियों पर चर्चा होगी।*
– *द्विपक्षीय संबंध : दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने और आपसी भरोसा बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।*
– *प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात : कार्नी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और भारत-कनाडा सीईओ फोरम में भी भाग लेंगे ।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

****संत नगर ईस्ट आफ कैलाश के रसिकों श्याम प्रेमियों ने श्रद्धेय पूनम दीदी के संकीर्तन के साथ उठाया “रंग भरी एकादशी” का आनंद*

नई दिल्ली : श्री सनातन धर्म सभा, संत नगर ईस्ट आफ कैलाश द्वारा आज फाल्गुन एकादशी पर बृज रसिका श्रद्धेय पूनम दीदी के संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया।

दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर के परिवार द्वारा संयोजित “रंग भरी एकादशी पूनम दीदी के संग” संकीर्तन में खचाखच भरे मंदिर में श्रद्धेय पूनम दीदी के भजनों पर रसिक एवं श्याम भक्त बैठे बैठे खूब थिरके एवं झूमे। मंदिर के नीचे भव्य स्क्रीन लगा कर भी सैकड़ों भक्तों ने संकीर्तन का आनंद लिया।

श्रद्धेय दीदी के लट्ठमार होली से लेकर श्याम बरसाना होली तक की भजन रस यात्रा ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्थानीय संत नगर के भक्तों के साथ ही केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद श्री मनोज तिवारी एवं श्री योगेन्द्र चांदोलिया, विधायक श्री नीरज बसोया एवं श्रीमती शिखा रॉय और निगम पार्षद श्री सुमन कुमार गुप्ता, श्री शरद कपूर एवं श्रीमती अंजुम मंडल ने भी संकीर्तन का आनंद लिया।

सनातन धर्म सभा संत नगर के अध्यक्ष श्री सुभाष मल्होत्रा एवं पं. अर्जुन शास्त्री और महिला मंडल की ओर से श्रीमती उर्मिल गिरधर, श्रीमती विजय लक्ष्मी कपूर एवं श्रीमती जनक जी ने श्रद्धेय पूनम दीदी का स्वागत अभिनंदन किया।

**+न्यायालय के फैसले को सच की जीत बताने वाले “आप” नेताओं से दिल्लीवाले जानना चाहते हैं कि अगर यह शराब नीति सही थी तो इसको वापस क्यों लिया गया था — *मनोज तिवारी*

सर्वोच्च अदालत ने अरविंद केजरीवाल की कई जमानते ठुकराते हुए उन्हें मुख्यमंत्री के रुप में फाइल पर साइन करने से रोका – *मनोज तिवारी*

भाजपा इस मुद्दे को राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर उठाती रहेगी जब तक पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती और जिम्मेदारों को दंडित नहीं किया जाता — *मनोज तिवारी*

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद श्री मनोज तिवारी ने दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर द्वारा संयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के ढेरो हाथ पांव होते हैं लेकिन कानून को साक्ष्य नष्ट करके आप ज्यादा देर तक भ्रमित नहीं कर सकते हैं और शीघ्र उच्च न्यायालय में अपील करके सी.बी. आई. आज के निचली अदालत के फैसले को पलटवा सकती है।

मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने कहा की दिल्ली की जनता भलीभांति जानती है की अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने कुछ अधिकारियों एवं शराब ठेकेदारों के साथ मिलकर एक बड़ा घोटाला किया और पहले दिन से यह स्पष्ट था कि अपनी दिल्ली सरकार का लाभ उठा कर अरविंद केजरीवाल साक्ष्यों से खिलवाड़ करते हैं।

सांसद श्री मनोज तिवारी ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी के नेताओं के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप साक्ष्य के साथ आए तब तब से यह बात सामने आती रही है कि ये लोग साक्ष्य मिटाने में काफी एक्सपर्ट हैं और लगातार सिम कार्ड एवं फोन आदि नष्ट करते रहे।

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का सच दिल्ली की सारी माताओं बहनों को पता है जिनके बच्चों को शराबी बनाने की कोशिश की गई, व्यापारियों को भी पता है जिनके साथ कमीशन का खेल खेला गया।

न्यायालय के फैसले को सच की जीत बताने वाले “आप” नेताओं से दिल्लीवाले जानना चाहते हैं कि अगर यह शराब नीति सही थी तो इसको वापस क्यों लिया गया था ?

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष से लेकर सभी विधायक और भाजपा कार्यकर्ता भी इस बात को बार-बार कहते थे कि सबूतों से छेड़छाड़ की जा रही है और दिल्ली के लोगों ने तो उसकी सजा देते हुए केजरीवाल को सत्ता से उखाड़ फेंका है।

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च अदालत ने अरविंद केजरीवाल की कई जमानत याचिकायें ठुकराते हुए उन्हें मुख्यमंत्री के रुप में फाइल पर साइन करने से रोका था।

प्रेसवार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्लीवासियों को ऐसे सार्वजनिक नीति और प्रशासनिक मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही का अधिकार है। इसलिए अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति में अभी भी कई सवालों का जवाब दिल्लीवासियों को देना होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस नीति के कारण सार्वजनिक खजाने को भारी नुकसान हुआ और कुछ निजी ठेकेदारों को अनुचित लाभ मिला और “आप” नेताओं तक सम्भवतः किक बैक पहुंचा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का नेतृत्व, जिसमें अरविंद केजरीवाल शामिल हैं, को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यदि नीति में कोई अनियमितता नहीं थी तो जांच शुरू होते ही इसे क्यों वापस लिया गया।

इसके अलावा, ठेकेदारों के मार्जिन बढ़ाने और नीति लागू करने की प्रक्रिया से जुड़े कई सवाल अभी भी अनुत्तरित हैं।

श्री मनोज तिवारी ने जोर देते हुए कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त है और हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। “यह केवल कानूनी मुद्दा नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास का सवाल है। दिल्ली के लोग पूरी सच्चाई जानने के हकदार हैं।”

अंत में श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा इस शराब घोटाले के मुद्दे को राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर उठाती रहेगी जब तक पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती और जिम्मेदारों को दंडित नहीं किया जाता।

***सत्यमेव जयते! झूठ, अन्याय और साज़िश कितनी भी ऊँची दीवारें खड़ी कर ले, एक अकेला सच उन्हें गिराने के लिए काफ़ी होता है: ArvindKejriwal

***हमारे परिवार ने बहुत कुछ भुगता है लेकिन हमारे लिए परिवार नहीं, दिल्ली के लोग जरूरी है। मोदी और अमित शाह के षड्यंत्र का ख़ामियाज़ा दिल्ली के 3 करोड़ लोग भुगत रहे हैं।

आज अमेरिका हमें आँखें दिखा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप रोज़ हमारे देश को गालियाँ देता है लेकिन मोदी जी उसके सामने भीगी बिल्ली बने बैठे हैं।

– @ArvindKejriwal जी, राष्ट्रीय संयोजक, आम आदमी पार्टी

पिछले 4 साल से ED-CBI का ग़लत इस्तेमाल करके एक फ़र्ज़ी शराब घोटाला बनाया गया था। आज कोर्ट को यह फ़ैसला करना था कि इस मामले में मुक़दमा चलाया जाए या नहीं।

आज कोर्ट ने अपने फ़ैसले में कह दिया है कि यह इतना फ़र्ज़ी और टुच्चा केस है कि इसमें मुक़दमा तक नहीं चलाया जा सकता है:ArvindKejriwal

***2 मार्च को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के करकमलों द्वारा “मेरी पूंजी, मेरा अधिकार” योजना के तहत 40,642 बालिकाओं के खातों में ₹100 करोड़ सीधे डाले जाएंगे।

यह पैसा उनकी पढ़ाई, उनके सपनों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए है: CM Rekha Gupta

****दिल्ली अपनी पुरानी यादों के साथ एक नई शुरुआत कर रही है। करीब 40 साल बाद डबल डेकर बस अब इलेक्ट्रिक अवतार में फिर से सड़कों पर लौट आई है।

आज “देखो मेरी दिल्ली” डबल डेकर ई-बस को रफी मार्ग से फ्लैग ऑफ किया। यह कदम विरासत और आधुनिकता को साथ लेकर चलने का प्रयास है। यह इको-फ्रेंडली बस अब दिल्ली की पहचान का हिस्सा बनेगी।

यह सेवा Dilli Haat INA से National Museum, National Gallery of Modern Art, Pradhanmantri Sangrahalaya, National War Memorial और India Gate तक चलेगी।

अब दिल्ली दर्शन एक शानदार अनुभव होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी श्री कपिल मिश्रा जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे: KapilMishra

*#metropressclub:Ministry-wise *#viralpost:
•English rendering of PM’s address in post-budget webinar on “Technology, Reforms and Finance for Viksit Bharat”
•35th Webinar of the National Good Governance Webinar Series 2025-26 under the theme ‘Holistic Development of Districts’ held on 27th February 2026 for dissemination and replication of best practices.
•CONFERENCE ON EFFICIENT AND EFFECTIVE MANAGEMENT OF LITIGATION BY GOVERNMENT OF INDIA SCHEDULED FOR 28TH FEBRUARY, 2026
•Military doctors restore eyesight of 374 patients during Mega Surgical Eye Camp at Gorakhpur
•Vice-President Inaugurates New Academic Block of IIHT Salem; Emphasizes Strengthening India’s Handloom Heritage
•INDIAN AIR FORCE CONDUCTS EXERCISE ‘VAYUSHAKTI-26′ AT POKHRAN RANGE, JAISALMER
•Prime Minister Shri Narendra Modi addresses Post-Budget Webinar on “Technology Reforms and Finance for Viksit Bharat”
•DRDO conducts successful flight-trials of Very Short-Range Air Defence System
•Over ₹275 Crores Disbursed to Jharkhand under XV Finance Commission to Boost Rural Governance
•INDIAN ARMY’S TENTH CHIEFS’ CONCLAVE COMMENCES IN NEW DELHI
•CGA launches Government Bank Dashboard and Government Bank Manual to Strengthen Compliance, Reduce Risk, and Enhance Accountability in handling government business by banks Real-Time Digital Monitoring to Enable Proactive Oversight and Performance Management
•Union Minister Dr. Mansukh Mandaviya Inaugurates Fifth Regional Conference on Labour Codes in New Delhi
•Vice President C. P. Radhakrishnan Presides Over 57th Convocation of IIMC; Lays Foundation Stone for New Academic Block
•Eminent Malayali Litterateurs Meet PM to Express Gratitude for Renaming State to Keralam
•PM to visit Rajasthan on 28th February
•Union Minister Dr Jitendra Singh Hosts Luncheon interaction for Ladakh students; Appreciates their aspirational urge; Encourages them to Recognise Their Potential and Leverage National Opportunities
•MoEFCC Secretary addresses Valedictory Session of TERI’s World Sustainable Development Summit 2026
•Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah pays tribute to the great revolutionary, invincible Chandrashekhar Azad, on his death anniversary
•PM to visit Gujarat on 28th February
•PM to visit Tamil Nadu and Puducherry on 1st March
•Vice President inaugurates the new academic building of Indian Institute of Handloom Technology in Salem
•English rendering of PM’s address at the News18 Rising Bharat Summit
•Ahmedabad–Dholera Expressway Is Bringing Cities, Families & Dreams Closer
•6th India–UK Home Affairs Dialogue Held In New Delhi
•Prime Minister Shri Narendra Modi addresses Network18 Rising Bharat Summit
•Goa Stands United in Massive Youth Rally Against Drug Abuse; Over 3,000 Youth Pledge Support to Nasha Mukt Bharat Abhiyaan in the Presence of Dr. Pramod Sawant, Dr. Virendra Kumar and Shri Subhash Phal Desai
•NEW SERIES OF GROSS DOMESTIC PRODUCT (GDP) ESTIMATES WITH BASE YEAR 2022-23
•Secretary (Defence Production) holds key meetings with senior Italian defence officials in Rome
•PRESIDENT OF INDIA UNDERTAKES A SORTIE IN THE INDIGENOUS LIGHT COMBAT HELICOPTER PRACHAND AT AIR FORCE STATION JAISALMER
•National Commission for Minorities organizes National Seminar on Buddhism in Modern India
•Vice-President of India Shri C. P. Radhakrishnan to Visit Keralam from 28 February to 1 March 2026
•Prime Minister Pays Tributes to Chandra Shekhar Azad on Martyrdom Day: Shares a Sanskrit Subhshitam Highlighting his Life Lessons
•Prime Minister Meets His Holiness Moran Mor Ignatius Aphrem II, Patriarch of Antioch and All The East
•Sarbananda Sonowal Inaugurates Three Projects to Bolster Inland Waterways on Brahmaputra (NW 2) in Dibrugarh
•COMMISSIONING OF INS ANJADIP AT CHENNAI
•Recalibration of Nutrition Intervention – Temporary Discontinuation of Rice Fortification
•TRAI releases Consultation Paper on “Review of the Rating of Properties for Digital Connectivity Regulations, 2024 (7 of 2024)”
•Women in Science are Catalysts of “Viksit Bharat”: Dr. Jitendra Singh at National Science Day Celebration 2026
•Smt. Annpurna Devi inaugurates renovated Hostel Building at Savitribai Phule National Institute of Women and Child Development
•PRESIDENT OF INDIA WITNESSES THE ‘VAYU SHAKTI–2026’ EXERCISE AT THE POKHRAN FIRING RANGE
•Blood Donation Camp Organized at Defence Offices Complex, New Delhi
•Monthly review of accounts of Government of India upto January 2026 (FY 2025-26)
•Prime Minister to Launch Nationwide HPV Vaccination Drive for 14-Year-Old Girls from Ajmer Tomorrow
•”Write Truth Fearlessly to Build Viksit Bharat” Says Vice-President at the 57th Convocation of the Indian Institute of Mass Communication

***सबसे बड़ी अदालत जनता की अदालत है, जहाँ केजरीवाल पहले ही दोषी साबित हो चुके हैं- देवेंद्र यादव

अरविंद केजरीवाल के मामले में भाजपा का “वॉशिंग मशीन” मॉडल एक बार फिर सामने आया है, जहाँ सरेंडर करते ही आरोपों के दाग मिटते दिखाई देते हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने आज जारी बयान में कहा कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बावजूद अरविंद केजरीवाल भाजपा की “वॉशिंग मशीन” में धुलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का “वॉशिंग मशीन” मॉडल एक बार फिर सामने आया है, जहाँ सरेंडर करते ही आरोपों के दाग मिटते दिखाई देते हैं। यह देश की राजनीति में दोहरे मापदंड और जांच एजेंसियों के चयनात्मक उपयोग को उजागर करता है।

श्री यादव ने याद दिलाया कि 3 जून 2022 को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पंजाब के अकाली दल के नेता दीप मल्होत्रा का नाम लेते हुए शराब नीति से जुड़े गंभीर प्रश्न उठाए गए थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में BJP-अकाली गठबंधन की चर्चाओं के बीच उस शिकायत और उससे जुड़े तथ्यों की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में तात्कालीन उपराज्यपाल की भूमिका तथा मास्टर प्लान के उल्लंघन का मुद्दा भी कांग्रेस ने उठाया था, लेकिन इस पर न तो स्पष्ट जवाब मिला और न ही जांच एजेंसियों ने इस दिशा में कोई ठोस जांच की।

श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि 5 सितंबर 2022 को दिल्ली कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आर्थिक अपराध शाखा, दिल्ली पुलिस को भाजपा के खाते में शराब घोटाले से जुड़ी कंपनी सोम ग्रुप द्वारा 2 करोड़ रुपये के चंदे से संबंधित साक्ष्य सौंपकर जांच की मांग की थी, किंतु अब तक इस दिशा में कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि यदि जांच निष्पक्ष होती तो भाजपा के बड़े नेता और केजरीवाल दोनों कानून के दायरे में होते; इसके विपरीत सीबीआई और ईडी की कार्रवाई चुनावी जरूरतों से प्रभावित प्रतीत होती है।

श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि देश में एक खतरनाक राजनीतिक प्रवृत्ति विकसित हो रही है—सत्ता के सामने सरेंडर करने पर आरोप कमजोर पड़ते नजर आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात और पंजाब में अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक उपयोग करने की कोशिशें दिखाई दे रही हैं। वहीं तमिलनाडु में चुनावी माहौल के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम को परेशान करने की तैयारी भी इसी राजनीति का हिस्सा लगती है।

श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ भाजपा का कथित नूराकुश्ती का संकेत राउज एवेन्यू कोर्ट की कार्यवाही से सामने आया है, जहाँ सीबीआई सबूत ही नहीं उपलब्ध करवा पाई। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार का पुलिंदा 14 कैग रिपोर्टों पर कार्रवाई न होना भी गंभीर सवाल खड़ा करता है। ट्रायल कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर आरोप खारिज होने के बाद उन्होंने सवाल उठाया कि जब डॉ. मनमोहन सिंह, श्रीमती सोनिया गांधी और श्रीमती शीला दीक्षित पर झूठे मनगठंत आरोप लगाए गए थे, तब केजरीवाल की संवेदनाएँ कहाँ थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए बदनाम करने, मीडिया ट्रायल चलाने और झूठे आरोपों का अभियान चलाया गया, जिससे जनता भ्रमित हुई।

श्री यादव ने कहा कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों का उपयोग शतरंज के मोहरों की तरह करती है—जहाँ चुनाव, वहाँ ईडी, सीबीआई । उन्होंने कहा कि इस राजनीतिक रणनीति में राहुल गांधी लगातार निशाने पर रहते हैं, जबकि अन्य राजनीतिक पात्रों को परिस्थितियों के अनुसार “काला-सफेद” किया जाता है।

दिल्ली कांग्रेस ने शराब नीति से जुड़े कई प्रश्न दोहराते हुए पूछा कि यदि अरविंद केजरीवाल पूरी तरह ईमानदार थे तो अनियमितताओं के संकेत मिलते ही नीति वापस लेकर बदलाव क्यों किया गया। कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड नष्ट क्यों किए गए? कमीशन 6% से 12% क्यों किया गया?

उन्होंने कहा कि ये प्रश्न कल्पना नहीं, बल्कि सार्वजनिक रूप से सामने आए तथ्य हैं। “एक पर एक फ्री” जैसी योजनाओं के सामाजिक प्रभाव और शराब पीने की आयु कम करने के निर्णय को भी उन्होंने चिंता का विषय बताया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली आबकारी मामले में आया फैसला निचली अदालत का है। अतीत में दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित मामलों में गंभीर टिप्पणियाँ की हैं, इसलिए यह देखना शेष है कि यह फैसला उच्च अदालतों में कितना टिकता है। कानूनी प्रक्रिया अभी समाप्त नहीं हुई है।

श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्ष जांच की मांग पर कायम है। जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है और कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी अदालत जनता की अदालत है, जहाँ केजरीवाल पहले ही दोषी साबित हो चुके हैं।

*** Priyanka Gandhi Vadra said- Firstly, I feel that people should be allowed to express themselves. At the same time, I feel that in an environment, which is becoming increasingly filled with this kind of rhetoric and with anger, and hatred towards each other, I feel that it is better to do make things even creatively, which are happy, and promote peace, and love and welfare among people.

On another question that how do you see Kerala’s secularism and social environment, Smt. Priyanka Gandhi Vadra said- I am an admirer of the people of Kerala. Honestly, I have not had this experience before I became MP from here. And I see how even… if you take Wayanad, how beautifully the communities live together, how they celebrate festivals, how they help each other, when there is a problem, if we saw the Chooralmala-Mundakkai tragedy.

And we saw, how it didn’t matter, which religion you were, what caste you were, nothing, it didn’t matter. Everybody helped each other, everybody came forward, till today they are helping.

So, I think, it’s a spirit. It’s really the essence of India. It’s a spirit of Kerala and I feel that, that’s what is so beautiful about it, why not showcase that, why not talk about it, why not the whole country also learn from these examples!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!