Delhi NCRDelhi NCRE-Paperhttps://metropressclub.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifKarnatkaUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

*#YOU_TOO_CAN_TOP* *#Metronewz:18/10/2025 की बड़ी खबरें-*स्वदेशी तेजस ने भरी पहली उड़ान: रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन किया, यहां हर साल 8 तेजस बनाए जाएंगे।* *बिहार चुनाव से ठीक पहले टूटने के कगार पर पहुंचा महागठबंधन! सीटों के बंटवारे पर गहराया संकट।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*#Metronewz:18/10/2025 की बड़ी खबरें-*स्वदेशी तेजस ने भरी पहली उड़ान: रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन किया, यहां हर साल 8 तेजस बनाए जाएंगे।*

*बिहार चुनाव से ठीक पहले टूटने के कगार पर पहुंचा महागठबंधन! सीटों के बंटवारे पर गहराया संकट।*

*’हर परिवार को सरकारी नौकरी के लिए बजट कहां से आएगा?’, शाह ने RJD पर साधा निशाना।*

*भारत आज रुकने के मूड में नहीं है, अब हम आतंकी हमलों पर चुप नहीं बैठतेः PM मोदी*

* जम्मू: भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लाने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सिन्हा पहुंचे रूस, दल का कर रहे हैं नेतृत्व।*

*भगोड़े मेहुल चौकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, कोर्ट ने दिया प्रत्यर्पण का आदेश।*

*ओडिशा हाई कोर्ट का अहम फैसला, कोर्ट ने कहा- भ्रष्टाचार मामले में दोषी रिटायर्ड अफसर बरी होने तक पेंशन के हकदार नहीं।*

*छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों का आत्म समर्पण : गुलाब देकर समाज की मुख्य धारा में आने पर किया स्वागत, हाथ में थामी संविधान की कॉपी।*

*डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट बोला-ये आम अपराध नहीं: पूरी न्याय व्यवस्था पर हमला; दिल्ली में इस साल ₹1,000 करोड़ के साइबर फ्रॉड।*

*राहुल गांधी ने सिंगर जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी: परिवार से मिले, बोले- लोगों को यह जानने का हक कि उनके साथ सिंगापुर में क्या हुआ।*

*US: ‘भारत बंद कर देगा रूसी तेल की खरीद’, ट्रंप ने फिर की बेतुकी टिप्पणी; भारत पहले ही खारिज कर चुका है बयान।*

*जेलेंस्की को लंबी दूरी की मिसाइलें देने से ट्रंप का इनकार; पुतिन की चेतावनी के बाद बदले सुर।

* गुजरात कैबिनेट में विभाग का बंटवारा, हर्ष संघवी बने उपमुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल में 19 नये चेहरे।*

*पीएम मोदी ने श्रीलंकाई पीएम अमरसूर्या से की मुलाकात, अहम विषयों पर की चर्चा।*

*असम : तिनसुकिया में आर्मी कैंप पर ग्रेनेड से हमला, एक घंटे तक चली गोलीबारी; तीन जवान घायल।*

*लगातार तीसरे दिन उछला बाजार, सेंसेक्स 484 अंक मजबूत, निफ्टी 25,700 के पार बंद।*

*‘2027 वर्ल्ड कप खेलूंगा भी और जीतूंगा भी’, रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर लगाया ब्रेक राजेश कुमार सारदा बेंगलूरु।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ मोदी बोले-अब भारत आतंकी हमलों के बाद चुप नहीं रहता, सर्जिकल-एयर स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर करके मुंहतोड़ जवाब देता है।*

*2_ मोदी बोले- कांग्रेस माओवादी आतंक छिपाती है, राहुल का नाम लिए बिना कहा- संविधान की किताब लेकर नाचने वाले नक्सलियों के रक्षक।*

*3_ पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज रुकने के मूड में नहीं है, उन्होंने कहा कि आज रास्ते में कई तरह की बाधाएं हैं, इसके बावजूद भारत का आगे बढ़ना जारी रहेगा, पीएम ने कहा कि आज भारत आंतकी हमलों पर चुप होकर नहीं बैठ जाता हैं,अब हम ऑपरेशन सिंदूर से जवाब देता है, पीएम मोदी एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।*

*4_ पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बैंकों के सरकारीकरण ने इसे आम आदमी से दूर कर दिया, उन्होंने इसके लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जिम्मेदार ठहराया, उन्होंने कहा कि हमने बैंकों का लोकतंत्रीकरण किया है, उन्होंने कहा कि हमने बैंकिंग सेक्टर में सुधार किए,आज गांव गांव तक बैंक पहुंच चुके हैं।*

*5_ पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के समय भारत को लेकर लोगों के मन में कई सवाल थे, लेकिन हमने अपनी वैक्सीन बनाई, उन्होंने कहा पिछले 11 साल में भारत ने लगातार उन्नति की है,2014 से पहले भारत में महिलाओं की सुरक्षा समेत कई तरह के सवाल थे, लेकिन आज कहानी पुरी तरह से बदल चुकी है, उन्होंने कहा कि भारत की यूटीआई का पूरी दुनिया में राज है*

*6_ ’20 सालों में बिहार में सबसे बड़े बहुमत से बनेगी NDA सरकार’, सारण में बोले अमित शाह*

*7_ गृह मंत्रालय लेह हिंसा की कराएगा न्यायिक जांच, रिटायर्ड जस्टिस बीएस चौहान को जिम्मेदारी; 24 सितंबर को हिंसा में चार मौतें हुईं थीं।*

*8_ गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने कैबिनेट में विभागों का नया बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने खुद सामान्य प्रशासन, प्रशासनिक सुधार और प्रशिक्षण समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है।*

*9_ वहीं उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी को गृह विभाग, पुलिस, आवास, जेल, सीमा सुरक्षा, ग्राम रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा, शराब और उत्पाद शुल्क, परिवहन, कानून और न्याय, खेल और युवा सेवाओं जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। उनके पास सुरक्षा और प्रशासन से जुड़े कई अहम जिम्मेदारियां हैं।*

*10_ वहीं राज्य कैबिनेट में शामिल भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को प्राथमिक, माध्यमिक और वयस्क शिक्षा विभाग दिया गया है। इससे राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और सुधार पर उनका ध्यान केंद्रित रहेगा।*

*11_ मेहुल चोकसी की होगी भारत वापसी, बेल्जियम की अदालत ने दे दी प्रत्यर्पण को मंजूरी।*

*12_ हरियाणा IPS सुसाइड की जांच CBI से कराने की मांग, हाईकोर्ट में याचिका, SIT पत्नी के बयान लेगी; सुसाइड नोट पर सिग्नेचर की जांच होगी।*

*13_ सेहत: बर्गर, नूडल्स, चिप्स धूम्रपान की तरह घातक, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड बन रहे हैं नये जमाने का धीमा जहर।*

*14_ ऑनलाइन जुआ-सट्टा मामला, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस, कहा- सरकार याचिका की कॉपी देखें और अगली सुनवाई में हमारी मदद करें।*

*15_ धनतेरस पर देश भर में ₹50 हजार करोड़ के सोने-चांदी के व्यापार की उम्मीद, बुलियन-सिक्कों की अधिक मांग।*

*16_ रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 16% बढ़कर ₹22,146 करोड़ हुआ, दूसरी तिमाही में कमाई ₹2.63 लाख करोड़ रही, कंपनी का रेवेन्यू 10% बढ़ा।*

*17_ ‘भारत बंद कर देगा रूसी तेल की खरीद’, ट्रंप ने फिर की बेतुकी टिप्पणी; भारत पहले ही खारिज कर चुका है बयान।*

*#YOU_TOO_CAN_TOP*

*1_ राहुल गांधी ‘आप गलत हैं, पीएम मोदी ट्रंप से डरते नहीं…’, अमेरिकी सिंगर की राहुल गांधी को खरी-खरी,जिस तरीके से राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा अमेरिका के हितों को सर्वोपरि रखते हैं, उसी तरीके से पीएम मोदी भी सबसे पहले देश को रखते हैं। पीएम मोदी वही करेंगे जो भारत के लिए अच्छा होगा। मैं इसकी सराहना करती हूं।*

*2_ लाल आतंक’ पर बड़ा प्रहार: 208 नक्सलियों ने डाले हथियार, 110 महिलाएं और 98 पुरुष; कई बड़े कैडर के नक्सली शामिल।*

*3_ सीएम नीतीश कुमार से मिले अमित शाह; गृह मंत्री बोले- जनता लालू यादव का जंगलराज वापस नहीं लाएगी।*

*4_ गुजरात में नई कैबिनेट की शपथ, 19 नए चेहरे, पटेल समाज से CM समेत 8 मंत्री; 16 से बढ़ाकर 26 मंत्री, कल 16 से इस्तीफा लिया था।*

*5_ गुजरात में ‘बुलडोजर ऐक्शन वाले’ हर्ष सांघवी अब डिप्टी CM, उम्र भी कम,क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात सरकार में बनीं मंत्री।*

*6_ स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस एमके1ए ने भरी पहली उड़ान, राजनाथ सिंह बोले- मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया।*

*7_ स्वदेशी तेजस ने भरी पहली उड़ान, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रॉडक्शन यूनिट का उद्घाटन किया, यहां हर साल 8 तेजस बनाए जाएंगे।*

*8_ यूपी मॉब लिंचिंग; राहुल बोले-दलित परिवार को डराया जा रहा, घर में बंद कर रखा है, मुझसे न मिलने के लिए उन्हें धमकाया गया।*

*9_ बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए और महागठबंधन में सीटों पर खींचतान, वोट ट्रांसफर में फंस सकता है पेच।*

*10_ राजद, कांग्रेस, वामदल और वीआईपी चारों ही दल करीब एक दर्जन सीटों को लेकर आपस में उलझे हुए हैं। जाले, वैशाली, लालगंज, वारसलिगंज में कांग्रेस और राजद दोनों की दावेदारी सामने आ रही है। सिमरी बख्तियारपुर की सीट को लेकर राजद और वीआईपी आमने-सामने हो गए हैं।*

*11_ एनडीए में सीटों का बंटवारा सभी 243 सीटों पर हो गया है। भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), हम और रालोमो ने अपनी-अपनी तय सीटों पर प्रत्याशी भी उतार दिए हैं। मगर आपसी गतिरोध अभी खत्म नहीं हुआ है। खासकर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच तनातनी पर्दे के पीछे से जारी है। मांझी ने तो मखदुमपुर और बोधगया सीट पर चिराग के उम्मीदवार के खिलाफ प्रत्याशी उतारने की भी घोषणा कर दी है।*

*12_ पंजाब DIG भुल्लर के घर से ₹7 करोड़ मिले, नोट गिनने की 3 मशीनें मंगानी पड़ी, CBI की रेड 21 घंटे चली; थोड़ी देर में कोर्ट में पेशी।*

*13_ भारत ने मुश्किल दौर में भी खुद को संभाला’, बोले आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा, उन्होंने कहा कि उभरती बाजारों के लिए बढ़ते टैरिफ और कमोडिटी कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच महंगाई को नियंत्रित रखना बड़ी चुनौती रही है। ऐसे में केंद्रीय बैंक और राजकोषीय अधिकारियों के बीच तालमेल ने भारत को स्थिरता बनाए रखने में मदद की है।*

*14_ रेलवे -त्योहारी सीजन में ठप हुई IRCTC की वेबसाइट-एप, लाखों यात्री परेशान; धनतेरस के दिन की होनी थी बुकिंग।*

*15_ हर रोज सुबह 10 बजे आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर एसी श्रेणी की तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होती है, जबकि नॉन-एसी टिकटों की बुकिंग 11 बजे से खुलती है। शुक्रवार को धनतेरस (शनिवार) के सफर के लिए तत्काल टिकट बुकिंग का समय था, लेकिन वेबसाइट के डाउन होने से यात्रियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।*

*16_ सोना आज ₹3,400 बढ़ा, पहली बार ₹1.30 लाख पार, चांदी ₹3,192 महंगी, ₹1.71 लाख प्रति किलो बिक रही; इस साल गोल्ड ₹54,712 बढ़ा।*

*17_ सेंसेक्स 600 अंक चढ़कर कर रहा है कारोबार,84,100 के पार, निफ्टी भी 170 अंक चढ़ा, आटो और फार्मा सेक्टर के शेयरों में तेजी*

***आम आदमी पार्टी मीडिया में प्रदूषण को लेकर भ्रम फैला रही हैं ताकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय पटाखे जलाने पर दिए गए फैसले को वापस ले ले — *वीरेंद्र सचदेवा*

तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को समझना पड़ेगा कि दिवाली में विकास, परंपरा और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं —- *वीरेंद्र सचदेवा*

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय द्वारा प्रेस वार्ता कर जिस प्रकार से दिल्ली के प्रदूषण को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने का प्रयास किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है और यही काम वह पिछले 10 सालों से करते आ रहे हैं।

श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी जब सरकार में थी तो दिवाली के वक्त दिल्ली की जनता को प्रदूषण का भ्रम देकर ग्रीन पटाखों पर भी बैन लगवाती थी और न्यायालय में सही आंकड़े पेश ना करके भी न्यायालय को दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर गुमराह करने का प्रयास करती थी।

अब जब माननीय न्यायालय द्वारा दिल्ली में ग्रीन पटाखे चलाने का आदेश दे दिया है तो एक बार फिर से प्रदूषण का बहाना कर आम आदमी पार्टी के नेता ग्रीन पटाखों को बैन करवाने का प्रयास कर रहे हैं।

श्री सचदेवा ने कहा कि दिल्ली का मौसम बिल्कुल साफ़ है और प्रदूषण भी पहले को तुलना में बहुत कम है, इस बार दिल्ली में संस्कृती और पर्यावरण का समन्वय रहेगा।

उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय की अनुमति न केवल दिल्लीवासियों के लिए राहत का विषय है, बल्कि यह पूरे देश के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि विकास, परंपरा और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए लगातार तुष्टिकरण की राजनीति करती है और यही कारण है कि आज दिल्ली में वह अपने वजूद के लिए लड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!