*#Metronewz:30/12/2025:मंगलवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *आयात मोर्चे पर झुका ड्रैगन: चीन की नई नीति का ऐलान, 2026 में 935 वस्तुओं पर घटाएगा शुल्क* *यूक्रेन ने पुतिन के घर पर बरसाए 91 ड्रोन, रूस बोला- हमारा टारगेट भी रेडी है।* *नया साल,अयोध्या-काशी में 2km लंबी लाइन, खाटूश्याम के दर्शन में 2 घंटे लग रहे, ओंकारेश्वर में VIP दर्शन बंद; बांकेबिहारी न आने की अपील, नए साल से पहले देशभर में धार्मिक स्थलों पर भक्तों का सैलाब
*#Metronewz:30/12/2025:मंगलवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP* *आयात मोर्चे पर झुका ड्रैगन: चीन की नई नीति का ऐलान, 2026 में 935 वस्तुओं पर घटाएगा शुल्क* *यूक्रेन ने पुतिन के घर पर बरसाए 91 ड्रोन, रूस बोला- हमारा टारगेट भी रेडी है।* *नया साल,अयोध्या-काशी में 2km लंबी लाइन, खाटूश्याम के दर्शन में 2 घंटे लग रहे, ओंकारेश्वर में VIP दर्शन बंद; बांकेबिहारी न आने की अपील, नए साल से पहले देशभर में धार्मिक स्थलों पर भक्तों का सैलाब










*#Metronewz:30/12/2025:मंगलवार की बड़ी खबरें* *#YOU_TOO_CAN_TOP*
*आयात मोर्चे पर झुका ड्रैगन: चीन की नई नीति का ऐलान, 2026 में 935 वस्तुओं पर घटाएगा शुल्क*
*यूक्रेन ने पुतिन के घर पर बरसाए 91 ड्रोन, रूस बोला- हमारा टारगेट भी रेडी है।*
*नया साल,अयोध्या-काशी में 2km लंबी लाइन, खाटूश्याम के दर्शन में 2 घंटे लग रहे, ओंकारेश्वर में VIP दर्शन बंद; बांकेबिहारी न आने की अपील, नए साल से पहले देशभर में धार्मिक स्थलों पर भक्तों का सैलाब सा उमड़ पड़ा है, वहीं पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं*
*नए साल में ऋषिकेश को बड़ी सौगात: जनवरी के अंत तक जनता के लिए खुलेगा आधुनिक बजरंग सेतु।*
*शाह ने असम में बटाद्रवा सांस्कृतिक परियोजना का किया उद्घाटन, राज्य में घुसपैठ के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार।*
*मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए महायुति में सीट शेयरिंग तय, भाजपा 137 और शिवसेना 90 सीटों पर लड़ेगी*
*भारतीय सेना की ताकत में बड़ा इजाफा, पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण।*
*Invesco Report: 2026 में भी दुनिया की सबसे तेज इकोनॉमी बना रहेगा भारत, RBI से मिल सकती है बड़ी राहत।*
*राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घर पर ड्रोन हमला, बीते दिन हुई थी ट्रम्प-जेलेंस्की की मुलाकात।*
*अरावली केस; सुप्रीम कोर्ट का अपने ऑर्डर पर स्टे:पहले 100 मीटर से छोटी पहाड़ियों पर खनन को मंजूरी दी थी, अब रोक लगाई।*
*जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री-LG में टकराव, तबादले और नियुक्तियां अटकीं:असमंजस में अफसर; 2025 का पूरा साल शासन से ज्यादा सत्ता संघर्ष में खत्म हो गया।*
*उन्नाव रेप केस- कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक:CJI बोले- जज से भी गलती हो सकती है; पीड़ित रोई, कहा- फांसी दिलाऊंगी।*
*शीतलहर-कोहरे का कहर: कई जगह दृश्यता शून्य, 600 उड़ानें और 100 ट्रेनें प्रभावित; आज और गिर सकता है पारा।*
*उत्तर प्रदेश में रायता खाने के बाद 200 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका, आवारा कुत्ते ने भैंस को काटा था।*
*नोएडा सीईओ ने IT कंपनियों को दिया था 50 प्रतिशत स्टाफ को WFH करने का निर्देश, पालन हुआ या नहीं देनी होगी रिपोर्ट।*
*अल्पसंख्यक उत्पीड़न’ का राग अलाप रहा था पाकिस्तान, भारत ने दिया करारा जवाब, अपने गिरेबां में झांकने की दी नसीहत।*
*पाकिस्तान के राष्ट्रपति बोले- ‘भारत के साथ जंग शुरू होते ही बंकर में जाने की आगयी थी नौबत।*’
*ट्रंप की हमास को चेतावनी, हथियार डालने का छोटा वक्त, नहीं माना तो अंजाम तय।*
*फिडे विश्व रैपिड चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली कोनेरू हंपी और अर्जुन को पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई।*
*विजय हजारे ट्रॉफी में जुरेल के शतक से यूपी जीता:एमपी और मुंबई की लगातार तीसरी जीत, वैभव सूर्यवंशी ने 31 रन बनाए।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ पीएम मोदी बजट से पहले आज अर्थशास्त्रियों से करेंगे मुलाकात; पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे अमित शाह।*
*2_ 10 साल आशीर्वाद दिया, 5 साल और दीजिए तो एक-एक घुसपैठिए को निकाल देंगे; असम में बोले अमित शाह।*
*3_ शाह बोले- असम जैसे पूरे देश से घुसपैठिए भगाएंगे, स्वतंत्रता सेनानी गोपीनाथ ने असम को भारत में बनाए रखने के लिए नेहरू को मजबूर किया।*
*4_ राहुल बोले-रिटायर सैनिकों को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज नहीं मिलता, तय सुविधाएं और रोजगार भी नहीं; कांग्रेस सांसद ने पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी में मुद्दा उठाया।*
*5_ अरावली खनन मामले में ‘सुप्रीम’ रोक: भूपेंद्र यादव ने फैसले का किया स्वागत, कांग्रेस ने बताया उम्मीदों की किरण।*
*6_ पहले अपने गिरेबान में झांके PAK, अल्पसंख्यकों पर ज्ञान दे रहे पाकिस्तान को भारत ने लताड़ा।*
*7_ वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था सबसे मजबूत, सुधारों ने दी विकास को नई रफ्तार, वैश्विक अशांति, व्यापारिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने मजबूती दिखाई है। सुधारों, कर राहत और घरेलू मांग ने विकास दर को नई ऊंचाई दी है।*
*8_ महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ भाजपा और सहयोगी शिवसेना के बीच मुंबई नगर निकाय चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर मुहर लग गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव में भाजपा 137 और शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।*
*9_ बीजेपी ने वंशवाद पर कसा शिकंजा: नगर निगम चुनावों में नेताओं के परिजनों को नहीं मिलेगा टिकट, फडणवीस ने लिया फैसला।*
*10_ मुंबई नगर निगम चुनाव से पहले ‘पवार परिवार’ का मिलन, पुणे-पिंपरी चिंचवड़ में मिलकर लड़ेंगी दोनों एनसीपी।*
*11_ मुंबई के भांडुप में बस ने 13 लोगों को कुचला, 4 लोगों की मौत, 9 घायल; रिवर्स करते समय हादसा, ड्राइवर हिरासत में।*
*12_ भारत के पिनाका रॉकेट की पहली फ्लाइट टेस्टिंग सफल, 120km रेंज, टारगेट पर सटीक अटैक किया; भारतीय सेना में शामिल करने की भी मंजूरी मिली।*
*13_ नया साल, अयोध्या-काशी में 2km लंबी लाइन, खाटूश्याम के दर्शन में 2 घंटे लग रहे, ओंकारेश्वर में VIP दर्शन बंद; बांकेबिहारी न आने की अपील, नए साल से पहले देशभर में धार्मिक स्थलों पर भक्तों का सैलाब सा उमड़ पड़ा है, वहीं पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं*
*14_ तेजी से बदलती जीवनशैली और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में काम का अत्यधिक दबाव लोगों के लिए साइलेंट किलर साबित हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ता वर्क लोड न केवल मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है, बल्कि नींद की कमी, चिड़चिड़ापन और कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन रहा है।*
*15_ रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद चांदी में भारी गिरावट, मुनाफावसूली से सोना भी फिसला।*
*16_ शीतलहर-कोहरे का कहर: कई जगह दृश्यता शून्य, 600 उड़ानें और 100 ट्रेनें प्रभावित; आज और गिर सकता है पारा।*
*17_ बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का निधन, 20 दिन से वेंटिलेटर पर थीं, सीने में इन्फेक्शन से जूझ रहीं थीं।*
*#YOU_TOO_CAN_TOP*
*1_ ‘जी राम जी’ से राज्यों को ₹17,000 करोड़ फायदा होगा, SBI का दावा- यूपी, बिहार और महाराष्ट्र को ज्यादा फायदा।*
*2 _ ‘संत श्रीमंत शंकरदेव ने ‘एक भारत’ का आह्वान किया था, जिसका पालन पीएम मोदी कर रहे’, असम में बोले शाह*
*3_ अमित शाह ने दावा किया कि असम में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने उबांग्लादेशी घुसपैठियों से 1 लाख बीघा से ज्यादा जमीन खाली करवाई है। हम न सिर्फ असम से बल्कि पूरे भारत से सभी बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करेंगे। उन्होंने कहा, हमने उग्रवादी संगठनों के साथ शांति समझौते किए, इन समझौतों की 92% शर्तें पूरी हो चुकी हैं*
*4_ भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना, 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़।*
*5_ दुष्कर्म के दोषी विधायक कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक।*
*6_पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की सजा सस्पेंड करने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि जमानत मिलने के बाद भी सेंगर जेल से बाहर नहीं आ सकता है।*
*7_ कांग्रेस ने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार पर अरावली पर्वत श्रृंखला को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि सरकार की नीतियों के कारण अरावली का अस्तित्व खतरे में है। कांग्रेस का कहना है कि सिर्फ खनन ही नहीं, बल्कि जिस तरह से रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है, वह अरावली के पहले से तबाह हो चुके पारिस्थितिकी तंत्र में और तबाही मचाएगा।*
*8_ अरावली खनन मामले में पिछले अपने ही फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से मांगा स्पष्ट जवाब।*
*9_ सरकार से स्पष्ट जवाब मांगते हुए शीर्ष अदालत की पीठ ने कहा, इस मामले में स्पष्टीकरण जरूरी है। बता दें कि कोर्ट ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। अरावली पहाड़ियों और पर्वत श्रृंखलाओं की परिभाषा नए सिरे से तय किए जाने के इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 20 नवंबर के फैसले में दिए गए निर्देशों को स्थगित रखा जाएगा।*
*10_ हरियाणा भी गजब है… एक लाइब्रेरी का दो घंटे के भीतर दो मंत्रियों ने किया अलग-अलग उद्घाटन।*
*11_ इंडोनेशिया में एक वृद्धाश्रम में लगी आग से 16 बुजुर्गों की मौत हो गई। हादसे की वजह की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।*
*12_ चांदी एक घंटे में 21000 रुपये टूटी, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद कीमतों में भूचाल।*
*13_ गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर*
*14_ बजट से पहले रेलवे में निवेश बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि सरकार रेलवे के विकास पर जोर दे रही है।*
पिछले 5 साल के आंकड़ों से पता चलता है कि बजट से पहले रेलवे से जुड़े शेयरों में तेजी आती है, जैसे कि RVNL, IRCTC, Jupiter Wagons, RailTel, और Texmaco Rail ¹ ² ³।
*रेलवे बजट में क्या हो सकता है?*
– रेलवे सेफ्टी पर जोर, जिसमें कवच लगाना, पुराने ट्रैक की जगह नए ट्रैक बिछाना, और सिग्नलिंग सिस्टम को इंप्रूव करना शामिल है।
– नई रेलवे लाइनों का निर्माण और मौजूदा लाइनों का मल्टी-ट्रैकिंग।
– ब्रॉड-गेज नेटवर्क के इलेक्ट्रिफिकेशन को पूरा करना।
– नई ट्रेनें चलाना और रोलिंग स्टॉक के लिए आवंटन बढ़ाना।
*रेलवे में निवेश के लिए कुछ प्रमुख शेयर*
– IRCTC
– RVNL
– Jupiter Wagons
– RailTel
– Texmaco Rail
ध्यान दें: यह जानकारी केवल संदर्भ के लिए है और निवेश सलाह नहीं है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें ।
*15_ भारत सरकार ने चिनाब नदी पर दुलहस्ती-2 जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दे दी है, जिससे पाकिस्तान परेशान है।*
इस परियोजना की लागत लगभग ₹3,200 करोड़ होगी और इससे 260 मेगावाट बिजली उत्पादन की उम्मीद है।
पाकिस्तान का कहना है कि यह परियोजना सिंधु जल समझौते का उल्लंघन है, जबकि भारत का कहना है कि यह परियोजना समझौते के प्रावधानों के अनुरूप है। पाकिस्तान ने इस परियोजना पर आपत्ति जताई है और इसे “पानी को हथियार बनाने” का आरोप लगाया है।
*दुलहस्ती-2 परियोजना के मुख्य बिंदु:*
– *क्षमता:* 260 मेगावाट
– *लागत:* ₹3,200 करोड़
– *नदी:* चिनाब
– *स्थान:* जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में
– *उद्देश्य:* जलविद्युत उत्पादन5
यह परियोजना भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करेगी, लेकिन पाकिस्तान के साथ जल संसाधनों को लेकर तनाव बढ़ने की संभावना है।
*16_ पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक महिला होमगार्ड की रहस्यमय मौत के मामले में पुलिसकर्मी पर केस दर्ज किया गया है और एसआईटी जांच शुरू कर दी गई है।*
मृतक महिला होमगार्ड की पहचान गुलजान परवीन मोल्ला (22) के रूप में हुई है, जो कैनिंग पुलिस स्टेशन में तैनात थीं।
*मुख्य बातें:*
– *हत्या का आरोप:* मृतक के परिवार ने कैनिंग पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर सायन भट्टाचार्य पर हत्या का आरोप लगाया है।
– *प्रेम संबंध:* परिवार का दावा है कि सायन भट्टाचार्य का गुलजान परवीन मोल्ला के साथ विवाहेतर संबंध था, जो सार्वजनिक होने के बाद उनकी हत्या कर दी गई।
– *एसआईटी जांच:* इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है, जिसका नेतृत्व बारुईपुर पुलिस जिले के अपर पुलिस अधीक्षक रूपांतर सेनगुप्ता कर रहे हैं।
– *पोस्टमार्टम रिपोर्ट:* शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
*17_ भारत की महिला मुक्केबाजों ने विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में इतिहास रच दिया है!*
उन्होंने 9 स्वर्ण पदक जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें मीनाक्षी, प्रीति, अरुंधति चौधरी और नूपुर ने शानदार प्रदर्शन किया है। निखत जरीन, जैसमिन लांबोरिया और मिनाक्षी हुडा जैसी अनुभवी मुक्केबाजों ने भी अपने खेल से सबको प्रभावित किया है।
*महिला मुक्केबाजों की उपलब्धियां:*
– *9 स्वर्ण पदक*: भारत की महिला मुक्केबाजों ने विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 9 स्वर्ण पदक जीते।
– *20 पदक*: भारत ने कुल 20 पदक जीते, जिसमें 9 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।
– *निखत जरीन की जीत*: निखत जरीन ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।
यह जीत भारतीय मुक्केबाजी के लिए एक नए युग की शुरुआत है, और हमें उम्मीद है कि आगे भी महिला मुक्केबाजों का प्रदर्शन ऐसा ही शानदार रहेगा!*
*18_ भारत ने 2025 में रिकॉर्ड 44.5 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता जोड़ी है।*
जो पिछले साल की समान अवधि में जोड़ी गई 24.72 गीगावाट की क्षमता से काफी अधिक है। नवंबर 2025 तक, देश की कुल रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 253.96 गीगावाट हो गई है, जो पिछले साल नवंबर 2024 में स्थापित 205.52 गीगावाट क्षमता के मुकाबले करीब 23 प्रतिशत ज्यादा है।
*रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता में वृद्धि:*
– *सोलर एनर्जी:* नवंबर 2025 तक स्थापित सोलर एनर्जी क्षमता 132.85 गीगावाट हो गई है, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 41 प्रतिशत की वृद्धि है।
– *विंड एनर्जी:* नवंबर 2025 में विंड एनर्जी की स्थापित क्षमता 53.99 गीगावाट तक पहुंच गई है, जो नवंबर 2024 के 47.96 गीगावाट की क्षमता से 12.5 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है।
– *बायोमास एनर्जी:* बायोमास ऊर्जा क्षमता मार्च 2014 में 8.18 गीगावाट से बढ़कर 11.61 गीगावाट हो गई है।
भारत सरकार का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता तक पहुंचना है।
*19_ उत्तर भारत में कोहरे और ठंड की चेतावनी जारी की गई है।*
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार और दिल्ली में 1 जनवरी तक बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा, लेकिन उसके बाद इसमें 2-4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
*प्रभावित राज्यों में शामिल हैं:*
– उत्तर प्रदेश
– पंजाब
– हरियाणा
– बिहार
– दिल्ली
– असम
– मेघालय
– हिमाचल प्रदेश
– उत्तराखंड
*सावधानी बरतें:*
– सुबह और रात के समय गैर-जरूरी यात्रा से बचें
– गर्म कपड़े पहनें
– वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें
– दृश्यता कम होने पर सावधानी से गाड़ी चलाएं।
*20_ तुर्की में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के आतंकवादियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में 6 आतंकी मारे गए हैं, जबकि 3 पुलिसकर्मी मौत।*
यह मुठभेड़ इस्तांबुल के दक्षिण में यालोवा प्रांत में हुई, जब पुलिस ने एक घर पर छापा मारा जहां आतंकवादी छिपे हुए थे।
*मुठभेड़ की जानकारी:*
– आतंकवादियों ने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसमें 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
– पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 6 आतंकवादियों को मार गिराया।
– 3 पुलिसकर्मी शहीद हो गए और 8 अन्य घायल हो गए।
– आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
*पृष्ठभूमि:*
– पिछले हफ्ते, पुलिस ने 115 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था, जो क्रिसमस और नए साल के जश्न पर हमले की योजना बना रहे थे।
– आईएसआईएस ने तुर्की में कई घातक हमले किए हैं, जिसमें 2017 में इस्तांबुल के एक नाइटक्लब में हुई गोलीबारी शामिल है, जिसमें 39 लोग मारे गए थे।
*21_ जेम्स वेब टेलीस्कोप ने ब्रह्मांड की शुरुआत के रहस्यों को उजागर करने में कई महत्वपूर्ण खोजें की हैं।*
इनमें से कुछ प्रमुख खोजें हैं:
– *सबसे पुराना सुपरनोवा*: जेम्स वेब टेलीस्कोप ने अब तक का सबसे पुराना सुपरनोवा खोजा है, जो ब्रह्मांड के शुरुआती दौर में हुआ था जब पहली आकाशगंगाएं बन रही थीं।
– *लिटिल रेड डॉट्स*: जेम्स वेब टेलीस्कोप ने 300 से अधिक लाल गोलों को खोजा है, जिन्हें लिटिल रेड डॉट्स कहा जाता है। ये सुपरमैसिव स्टार्स हो सकते हैं जो ब्रह्मांड के शुरुआती दौर में बने थे।
– *चांद बनाने वाली डिस्क*: जेम्स वेब टेलीस्कोप ने एक एक्सोप्लैनेट के चारों ओर चांद बनाने वाली डिस्क देखी है, जो 625 प्रकाश वर्ष दूर है।
– *300 रहस्यमयी वस्तुएं*: जेम्स वेब टेलीस्कोप ने 300 रहस्यमयी वस्तुओं को खोजा है, जो ब्रह्मांड के शुरुआती दौर में बनी थीं और जिनका अध्ययन करके वैज्ञानिक ब्रह्मांड के इतिहास को समझने की कोशिश कर रहे हैं।
*#YOU_TOO_CAN_TOP*


